फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Victory Tilak of the players in the torch yatra

मशाल यात्रा में खिलाड़ियों का किया विजय तिलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Victory Tilak of the players in the torch yatra
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स मशाल यात्रा का कर्णनगरी के लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान शहर में जगह-जगह खिलाड़ियों पर पुष्प वर्षा और तिलक कर विजयी होने की कामना की गई। सुबह 6:30 बजे बसताड़ा टोल प्लाजा से मशाल को रिसीव किया गया और नमस्ते चौक, कमेटी चौक, रेलवे रोड से होते हुए मशाल यात्रा कर्ण स्टेडियम पहुंची जहां महापौर रेणू बाला गुप्ता ने स्वागत किया। स्टेडियम में जिम्नास्टिक के खिलाड़ियों और स्कूली बच्चों द्वारा हैरतंगेज करतब और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 27 मई की सुबह मशाल यात्रा कुरुक्षेत्र रवाना होगी।

विज्ञापन



बसताड़ा टोल पर मशाल का अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों तथा भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल व सीनियर कोच सत्यवीर सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान प्रशिक्षकों सहित साइकिलिंग और स्केटिंग खिलाड़ी खेल का प्रचार करते हुए आगे-आगे चल रहे थे। कार्यक्रम में कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने वाले गीत जय हो आदि गीत गाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच संचालन खालसा कॉलेज के प्रोफेसर बीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से गुजरी मशाल यात्रा
मशाल यात्रा नमस्ते चौक से मीरा घाटी चौक पर स्थापित आरएस पब्लिक स्कूल, नावल्टी रोड चौक, रेलवे रोड से होते हुए जैन स्कूल, एसडी गर्ल्स स्कूल, एसडी मॉडल स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्वायज तथा डीएवी स्कूल व कॉलेज के सामने से गुजरते हुए कर्ण स्टेडियम पहुंची। मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी, प्रिंसिपल अंजू सरदाना, प्रिंसिपल संदीप कौर ने स्कूली बच्चों के साथ पुष्प बरसाए।

लीडरशिप और अनुशासन सिखाता है खेल : महापौर
महापौर रेणू बाला गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने एवं युवाओं को मूलभूत सुविधाएं देने का नतीजा यह निकला कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करके प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खेल से खिलाड़ियों को लीडरशिप और अनुशासन की शिक्षा मिलती है। महापौर ने खेलो इंडिया राहगीरी कार्यक्रम के अवसर पर फुटबॉल गेम्स में प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल करने वाली कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की टीम तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सीएस व सीए एसोसिएशन टीम, इंडियन डेंटल एसोसिएशन तथा राहगीरी टीम को सम्मानित किया। महापौर ने पैरा स्वीमर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मनोज संधू, राष्ट्रीय चैंपियन व तीन स्वर्ण पदक विजेता आयुषी ठकराल को भी सम्मानित किया।
खेलों में हरियाणा देश का गौरव : उपायुक्त
उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की मेजबानी करना हरियाणा के लिए गौरव की बात है। इससे युवाओं में खेलों के प्रति नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि युवा संकल्प लेकर खेलों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मौके करनाल के एसडीएम अनुभव मेहता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अशोक दुआ, विभिन्न खेलों से जुड़े कोच, राहगीरी टीम के सदस्य संजय बत्रा, रजनीश चोपड़ा, सतबीर मगलौरा, सतीश एथलेटिक कोच, दवेंद्र गुलिया वरिष्ठ हॉकी कोच, सुरेंद्र चौहान बॉक्सिंग कोच, ओंकार सिंह साइकिलिंग कोच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed