फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Vicky Hooda won the Gurj and a prize of Rs 50,000

Karnal News: विक्की हुड्डा ने जीता गुर्ज और 50 हजार का पुरस्कार

Mon, 24 Nov 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 24 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Vicky Hooda won the Gurj and a prize of Rs 50,000
 अपने गुर्ज के साथ विक्की हुड्डा पहलवान। संवाद
करनाल।
विज्ञापन

श्री जगदंबा देवी पंखा दंगल कमेटी की ओर से रामलीला मैदान में रविवार को हुए दंगल में मिर्चपुर के पहलवान विक्की हुड्डा ने गुर्ज और 50 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। दूसरे नंबर पर रायपुर के पहलवान प्रदीप रहे। उनको 30 हजार रुपये और शील्ड दी गई। तीसरे नंबर पर मिर्चपुर के ही रोहित मोर रहे।
सेमिफाइनल दंगल अक्षय मिर्चपुर और विक्की हुड्डा के बीच हुआ। विक्की हुड्डा विजय रहे। दूसरे सेमिफाइनल में रायपुर के पहलवान प्रदीप और मिर्चपुर के पहलवान रोहित मोर के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। प्रदीप ने बाजी मारी। इसके बाद तीसरे स्थान के लिए रोहित मोर और अक्षय के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें रोहित मोर ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इससे पहले पूल ए के मुकाबले में प्रदीप रायपुर ने विशाल हिसार, विक्की मिर्चपुर ने शुभम जींद, लोकेश सोनीपत ने अंगद रोहतक, आदित्य मिर्चपुर ने सुखदेव मूनक को हराया। राउंड दो में विक्की मिर्चपुर ने लोकेश सोनीपत, समर्थ सोनीपत ने आदित्य मिर्चपुर, अंकुश ने जीतू, दीपक पिल्लूखेड़ा ने वंश पानीपत को मात दी। समर्थ सोनीपत ने समर्थ जींद, अभय रायपुर ने नीतिन दिल्ली, जीतू मधुबन ने हर्ष को हराया। पुल बी राउंड दो में रोहित मोर मिर्चपुर ने कृष पानीपत, साहिल सोनीपत ने परीक्षित, योगेश रायपुर ने संदीप तथा प्रदीप रायपुर ने जतिन सांभली को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर प्रधान रामधन कांबोज, वरिष्ठ उपप्रधान रामचंद्र पालाराम पहलवान, राजिंद्र नंबरदार, फूल सिंह, रिंकल चौधरी, विनोद कांबोज, गोपीनाथ शर्मा, कर्णवीर आर्य, कृष्ण डाबरा, बालकिशन शर्मा, आशीष शर्मा, सतीश, राहुल ठक्कर व साहिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।



5 सेकंड में कर दिया चित
दंगल में पहलवानों दांव सभी को हैरत में डाल रहे थे। पहलवान एक के बाद एक दांव लगाते हुए प्रतिद्वंद्वी को चंद सेकंड में ही चित कर रहे थे। पीलूखेडा के पहलवान दीपक ने पानीपत के पहलवान वंश को केवल पांच सेकंड में चित कर दिया। दूसरी कुश्ती में दीपक पीलूखेड़ा ने साथी पहलवान दीपक को 10 सेकंड में मात दे दी। सांभली के पहलवान जतिन ने भैंसवाला के पहलवान परमित को 15 सेकंड में चित किया। मधुबन के पहलवान जीतू ने पुरखास के पहलवान हर्ष को 30 सेकंड में चित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed