फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Verification of agricultural equipment in grain markets today

Karnal News: अनाज मंडियों में कृषि यंत्रों का सत्यापन आज

Sat, 30 Nov 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 30 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Verification of agricultural equipment in grain markets today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले में वर्ष 2024-25 में फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत 914 किसानों ने 50 प्रतिशत अनुदान के लिए विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर बिल अपलोड किए हैं। इन बिलों का 30 नवंबर को एक ही दिन में ब्लाक स्तर पर मोबाइल एप के माध्यम से कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए जिले में छह ब्लॉक के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।
ये टीमें मौके पर जाकर यंत्रों का सत्यापित करेंगी कि किसान के पास वहीं कृषि यंत्र हैं, जिसका बिल दिया गया है या नहीं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के तकनीकी सहायक सुरेंदर कुमार ने बताया कि किसानों ने कृषि यंत्र खरीद कर उनके बिल पोर्टल पर अपलोड किए हैं। इन पर सरकार 50 प्रतिशत अनुदान देगी। जिले में कुल 914 किसानों अनुदान के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

इसी प्रक्रिया के तहत 30 नवंबर को भौतिक सत्यापन करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन किसानों अपने कृषि यंत्र के बिल पोर्टल पर अपलोड किए हैं, वह अपनी मशीन का भौतिक सत्यापन करवाने के लिए अपनी ब्लाक में स्थित नई अनाज मंडी में कृषि यंत्र लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक करनाल के लिए नई अनाज मंडी कराल, ब्लाक असंध के लिए नई अनाज मंडी असंध, ब्लाक निसिंग के लिए नई अनाज मंडी निसिंग, ब्लाक घरौंडा के लिए नई अनाज मंडी घरौंडा, ब्लाक इंद्री के लिए नई अनाज मंडी, इंद्री व ब्लाक नीलोखेडी के लिए अनाज मंडी, नीलोखेड़ी में सत्यापन करवा सकते है। किसानों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि खरीदा गया बिल विभागीय पोर्टल पर अपलोड निर्माता द्वारा स्वीकृत किया गया हो।

किसान अपनी मशीन पर फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम 2024-25 के तहत 50 प्रतिशत अनुदानित कृषि यंत्र का नाम, किसान का नाम, पिता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, मशीन के रेट लिखवाकर अवश्य लाए, जो किसान विभाग द्वारा निर्धारित स्थान, 30 नवंबर को समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नहीं करवाते है तो वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed