{"_id":"69bdabd81be63ddeb20f7b35","slug":"vehicle-theft-accused-arrested-auto-and-bike-recovered-karnal-news-c-18-knl1018-868756-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: वाहन चोरी करने वाला आरोपी पकड़ा, ऑटो व बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: वाहन चोरी करने वाला आरोपी पकड़ा, ऑटो व बाइक बरामद
Sat, 21 Mar 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
करनाल। शहर एरिया से पुलिस की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने गढ़ी गुजरान गांव निवासी गाैरव को वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक चोरी का ऑटो और बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत मे पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी गौरव को काबू किया। आरोपी ने थाना इंद्री क्षेत्र से बाइक और थाना शहर एरिया से ऑटो चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन