फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Used to give bank accounts to cyber thugs on commission, two arrested

Karnal News: साइबर ठगों को कमीशन पर देते थे बैंक खाते, दो काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Used to give bank accounts to cyber thugs on commission, two arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ऑनलाइन टास्क देकर रुपये दोगुना करने का लालच देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में साइबर क्राइम करनाल रेंज पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। दोनों ने अपने बैंक खातों को कमीशन पर दिया था, जिसमें धोखाधड़ी के रुपये पीड़ित से डलवाए जाते थे। पुलिस ने दोनों से 30 हजार रुपये व तीन मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों के तीसरे साथी की पुलिस तलाश कर रही है। मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
साइबर क्राइम करनाल रेंज थाना के एएसआई मुकेश के अनुसार 20 नवंबर 2023 को तरावड़ी निवासी सचिन की शिकायत पर 22.97 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें उसने बताया था कि साइबर ठग ने उसे ऑनलाइन टास्क पूरे करने पर रुपये कमाने का लालच दिया था। जिसमें उसने 22.97 लाख रुपये लगा दिए थे। आरोपियों ने अब उसके रुपए देने से मना कर दिया है। इस शिकायत पर जांच करते हुए 14 मई को राजस्थान के गांव लोटवाला निवासी खुशीराम व विश्राम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी खुशीराम को बांदीकुई राजस्थान से और आरोपी विश्राम को जयपुर से पकड़ा गया है। इसके बाद इन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 20 मई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन


कमीशन पर खरीदते हैं बैंक खाते
साइबर ठग पुलिस से बचने के लिए गरीब लोगों के बैंक खातों को कमीशन पर खरीदते हैं ताकि पुलिस का ध्यान उन पर जाए, जिनके नाम बैंक खाते हैं। इसलिए वह ज्यादा से ज्यादा लोगों के बैंक खाते कमीशन पर लेते हैं। फिर रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करते रहते हैं। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ में भी हुआ है। आरोपी खुशीराम ने अपने भाई कालूराम का बैंक खाता आरोपी विश्राम को कमीशन के आधार पर बेचा था। आरोपी विश्राम ने वह बैंक खाता उससे ज्यादा कमीशन पर किसी और को बेचा था। फिलहाल इन आरोपियों से 30 हजार रुपये व तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed