{"_id":"6269a392a850f77c811d5da7","slug":"uproar-by-placing-dead-body-in-front-of-police-station-karnal-news-knl1063575166","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के सामने शव रखकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के सामने शव रखकर हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। अंजनथली रोड पर मंगलवार को बुलेट और एक अन्य बाइक की भिड़ंत में पेंटर की मौत हो गई थी। पेंटर मोहन (45) की मौत के आरोपी को पकड़ने की मांग करते हुए परिजन बुधवार को शव लेकर थाने पहुंच गए। थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक वहीं डटे रहने का एलान कर दिया। हालांकि बाद में समझाने पर परिजन शव लेकर घर रवाना हुए।
परिजनों ने कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन आरोपी बुलेट सवार युवक को काबू नहीं करेगा तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। काफी देर तक मोहन के परिजन थाने के बाहर हंगामा करते रहे। इसके बाद नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र बंसल मौके पर पहुंचे। उन्होंने तरावड़ी थाना प्रभारी एएसपी लोगेश कुमार से बात की और पुलिस अधिकारियों की तरफ से आश्वासन मिला तो परिजन मोहन के संस्कार करने पर राजी हुए। एएसपी लोगेश ने निपष्क्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।