फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Uproar after seeing Shagun's envelopes and boxes of sweets in MLA's car

Karnal News: विधायक की कार में शगुन के लिफाफे, मिठाई के डिब्बे देख हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Uproar after seeing Shagun's envelopes and boxes of sweets in MLA's car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नीलोखेड़ी (करनाल)। नगरपालिका चुनावों से ठीक पहले भाजपा पर मतदाताओं को लुभाने के लिए आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगे हैं। इसे लेकर शनिवार की रात करीबन 10 बजे वायरल हुई एक वीडियो में एमएलए का झंडा लगे एक कार दिखाई दे रही है। जिसके बाद लोगों ने हंगामा किया।

कार में शगुन डालकर देने वाले लिफाफे भारी संख्या में मिलने से आरोप लगाया जा रहा है कि इन शगुन के लिफाफों में पैसे देकर वोटों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। कार में मिठाई के डिब्बे भी होने की बात कही गई है। लोगों का आरोप है कि कथित तौर पर विधायक की कार द्वारा शगुन के लिफाफों में पैसे डालकर तथा मिठार्ई का डिब्बा मतदाताओं तक पहुंचाया जा रहा है। अंधेरे में विधायक की कार देखकर लोग भारी संख्या में एकत्रित हो हंगामा करने लगे। वायरल हुई वीडियो में एक पुलिस कर्मी तथा अन्य एक व्यक्ति भीड़ को समझा रहा है कि डिब्बों में मिठाई है तथा शगुन के लिफाफे खाली हैं। लोगों ने दावा किया कि जहां भी मतदाता से मुलाकात होती है तो लिफाफे में पैसे डालकर डिब्बा सहित दे दिया जाता है। जिसके चलते लोग इसे आचार संहिता का उल्लंघन मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed