फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Upload bills by 30th to get subsidy on agricultural equipment

Karnal News: कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 30 तक करें बिल अपलोड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:32 AM IST
विज्ञापन
Upload bills by 30th to get subsidy on agricultural equipment
करनाल। फसल अवशेष प्रबंधन योजना 2025-26 के अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान लेने के लिए किसानों को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा के पोर्टल www.agriharyana.gov.in पर कृषि यंत्रों के लिए बिल अपलोड करने होंगे। जिन किसानों के दस्तावेज पूरे पाए जाने के बाद विभाग की ओर से परमिट जारी किया जा चुका है उन्हें विभागीय पोर्टल से अपना परमिट डाउनलोड करना होगा। इसके बाद 30 सितंबर तक मशीन खरीद कर उसका बिल पोर्टल पर अपलोड करवाना होगा। उप कृषि निदेशक डॉ. वजीर सिंह और सहायक कृषि अभियंता कुलबीर सिंह ने बताया कि इसे लेकर किसानों को दूरभाष द्वारा भी इस बारे में सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि यंत्र खरीदने की अंतिम तारीख भी 30 सितंबर है। अधिक जानकारी के लिए उप निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और सहायक कृषि अभियन्ता करनाल के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed