फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Unleash the pretext of working women were making the sex trade

काम दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से करवाते थे देह व्यापार

Sun, 31 Jan 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Sun, 31 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Unleash the pretext of working women were making the sex trade

राजीव पुरम के दो मकानों में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। महिला थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में सात महिलाएं काबू कर ली है और रुपये लेने वाला आरोपी फरार हो गया। महिला थाना पुलिस ने सात महिलाओं और दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोर्ट में महिलाओं को पेश कर उन्हें नारी निकेतन भेज दिया है।

विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी देवी ने बताया कि उन्हें देह व्यापार का धंधा चलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने प्लान के तहत एक युवक को महिलाओं के पास भेजा। यहां पर अशोक नामक व्यक्ति ने 500 रुपये लिए। पुलिस को इशारा मिलते ही आगे बढ़ी तो अशोक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


इसके साथ लगते जगबीर के मकान पर भी रेड मारी गई। दोनों मकानों से सात महिलाओं को पकड़ा है। महिलाओं ने बयान दिए हैं कि उन्हें काम दिलवाने के लिए असम, कोलकाता से लेकर आए थे। यहां पर आकर वह इनसे गलत काम करवाने लगे। पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी अशोक व जगबीर फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed