फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Unknown vehicle hit her, husband died

Karnal News: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पति की मौत

Sat, 04 Jan 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 04 Jan 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle hit her, husband died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। सैंकड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया व घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया है। मृतक के तीन बेटे हैं।

दंपती घर का सामान लेकर गांव से पैदल घर लौट रहे थे। मृतक 33 वर्षीय सुनील मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह पड़वाला के पास ईंट भट्टे पर काम करता था। मृतक के ससुर भीम ने बताया कि सुनील रात को पत्नी के साथ घर का सामान लेकर लौट रहा था। सौकड़ा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। तरवाड़ी थाना प्रभारी नसीब सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed