फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Unique protest in Haryana: Procession of unemployed people took out with band and flute

हरियाणा में अनोखा विरोध: बैंड, बाजा संग निकली बेरोजगारों की बरात, सिर पर सेहरा बांधकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 20 Apr 2024 09:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 Apr 2024 09:07 PM IST
सार

सिर पर सेहरा बांधकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन  किया गया। 

विज्ञापन
Unique protest in Haryana: Procession of unemployed people took out with band and flute
प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

बेरोजगार युवाओं ने कर्णनगरी में बैंड, बाजा बजाकर कर्ण नगरी से लघु सचिवालय तक बरात निकाली। इस दौरान युवाओं ने सिर पर सेहरा बांधकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। युवाओं ने विधुर पेंशन को नाकाफी बताकर ग्रुप सी की जल्द भर्ती करने की मांग उठाई।

विज्ञापन


बेरोजगार युवा सुबह 10 बजे ही शहर के कर्ण पार्क में एकत्र हुए। यहां से युवा बैंड-बाजों के साथ सड़कों पर सरकार की खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान युवा बैंड बाजे के साथ सड़कों पर डांस करते नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं का कहना है कि सरकार युवाओं को गुमराह करने का काम कर रही है। प्रदेश के युवाओं को सीईटी ग्रुप सी की परीक्षा पास करने पर भी नौकरी नहीं दी जा रही है, ऐसे में युवा बेरोजगार सड़कों पर भटकने को मजबूर है।

नवीन जयहिंद ने कहा कि हमें किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई मतलब नहीं है और न ही यह राजनीतिक प्रदर्शन है। सरकार युवाओं को सिर्फ नौकरियां दे दे। उन्होंने बताया 22 और 23 अप्रैल को कोर्ट में तारीख है और उनमें मजबूती से पैरवी करें। अगर मुख्यमंत्री ने भर्तियां करवा दी तो भंडारा भी करवाया जाएगा, हम सिर्फ बेरोजगारों के साथ है।

उन्होंने कहा कि नेता गांव में आते है तो उन्हें आने दे और किसी भी तरह से नेताओं का रास्ता न रोके, न ही उनके साथ कोई दुर्व्यवहार करे। नेताओं से सिर्फ बेरोजगारी का कारण पूछे, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने का सवाल पूछे, शिक्षा के बुनियादी ढांचे में सुधार के सवाल पूछे।


नवीन ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री बदलकर युवाओं के सब्र का इम्तिहान ले रही है। नए सीएम की कुर्सी ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है। बेरोजगार युवा पहले भी बैंड, बाजा के लेकर दो बार बरात निकाल चुके है और आज करनाल में तीसरी बार यह बारात निकाली जा रही है।

विधुर पेंशन से नहीं होगा हल : जयहिंद
नवीन जयहिंद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने युवाओं को आश्वासन दिया था कि जल्द ही ग्रुप सी की भर्तियां होगी, लेकिन आज भी नहीं हुई। सरकार ने विधुर पेंशन जरूर शुरू की है लेकिन यह बेरोजगार युवाओं के जख्मों पर मरहम का काम भी नहीं करेगी। जल्द युवाओं को नौकरियां नहीं मिली तो सारा हरियाणा खाली हो जाएगा। हरियाणा से लगातार का युवाओं का पलायन विदेशों की ओर हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed