फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Union Minister Manohar Lal reached Karnal, listened to people's complaints during Jan Samvad

Haryana: करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, जन संवाद के दौरान लोगों की सुनी शिकायतें; बढ़ते अपराध पर बोले

Sat, 06 Jul 2024 01:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 06 Jul 2024 01:47 PM IST
सार

केंद्रीय ऊर्जा आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने करनाल में लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में जन संवाद कार्यक्रम किया। जिसके तहत उन्होंने करनाल विधानसभा क्षेत्र के लोगों की जन समस्याएं सुनी। इस दौरान कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का झूठ, अफवाहें और किसी भी प्रकार का हथकांडा नहीं चलेगा।

विज्ञापन
Union Minister Manohar Lal reached Karnal, listened to people's complaints during Jan Samvad
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में बढ़ते अपराध पर पूछे गए एक सवाल में केंद्रीय ऊर्जा आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने चिंता जताते हुए कहा कि अपराध को रोकने में हमारी एजेंसियां लगी हुई है। खास तौर पर विदेश से आने वाली कॉल पर जो अपराध हो रहे हैं उन्हें भी विदेशी जांच एजेंसियों से तालमेल करके रोका जाएगा। 

विज्ञापन

 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज सुबह कार्यकर्ताओं से मीटिंग की गई है जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां की बात हुई है। उन्होंने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का झूठ, अफवाहें और किसी भी प्रकार का हथकांडा नहीं चलेगा। भाजपा कार्यकर्ता तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस द्वारा हिंदू समाज पर की गई टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल में मनोहर लाल ने कहा कि हिंदू समाज को हिंसावादी कहना गलत है इसका जवाब समाज कांग्रेस को चुनाव में देगा। 



केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा अगले चुनाव में भी नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किए जाने के सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि मैं उनकी घोषणा का स्वागत करता हूं। एक सांसद की नाराजगी के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई इच्छा व्यक्त नहीं की थी यह प्रधानमंत्री का अधिकार होता है कि वह किसे अपने मंत्रिमंडल में रखते हैं और किस कौन सा महकमां देते हैं।

जनसंवाद के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 200 से अधिक शिकायत सुनी गई है उनके अभिलेख ले लिए गए जो शिकायत जिस स्तर की है वहां से उसे निस्तारित कराया जाएगा। करण गेट फ्लाईओवर के मामले में उन्होंने कहा कि वहां के दुकानदारों से बातचीत करके आवश्यकता पड़ने पर उसे बनाया जाएगा।

इस मौके पर मौजूद पत्रकारों द्वारा पूछे एक सवाल के बारे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार स्वच्छता सफाई व्यवस्था के प्रति हमेशा चिंतित एवं प्रयासरत रही है। इसी को लेकर केंद्र सरकार ने वेस्टेज से कोयला बनाने के लिए एनटीपीसी से करार करने का निर्णय लिया है। अब गुड़गांव एवं फरीदाबाद में निकलने वाली वेस्टेज से कोयला बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed