फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   undeveloped, vikash colony, karnal development, karnal

विकास को तरसी विकास कॉलोनी, जताया विरोध

Sun, 04 Sep 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sun, 04 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
undeveloped, vikash colony, karnal development, karnal
नारेबाजी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

सीएम सिटी के रांवर रोड स्थित विकास कॉलोनी के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। बरसात के कारण कॉलोनी की मुख्य सड़क पानी से लबालब हो जाती है। इससे लोगों का निकलना भी दूभर हो गया है। शनिवार को सड़क में पानी भरने से वाहन भी धंसने लगे तो कॉलोनिवासियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध प्रकट कर कालोनी का विकास करवाने की मांग की।

विज्ञापन


विकास कॉलोनी पिछले काफी वर्षों से विकास की बाट जोह रही हैं। लेकिन सरकार और प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।  शनिवार को कॉलोनीवासियों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब कॉलोनी की मुख्य सड़क पर वाहन पानी में फंसे नजर आए। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व रांवर रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


कॉलोनी वासी बिजेंद्र सैनी, हवा सिंह, राकेश सैनी, सुमन भाटिया ने बताया कि 15-20 साल पहले इस कॉॅलोनी का निर्माण किया गया था, तब से लेकर अभी तक यहां कोई विकास नहीं हुआ। कॉॅलोनी की हालत गांवों से भी बदतर है। कॉॅलोनी वासियों ने कहा कि वह टैक्स भी भरते हैं, इसके बावजूद कॉॅलोनी में सरकार की ओर से कोई काम नहीं करवाया जा रहा। उन्होंने बताया कि इसको लेकर वह मेयर और मुख्यमंत्री से भी मिल चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई हैं। प्रशासन की तरफ हर बार एक ही जवाब दिया जाता है कि कॉलोनी अवैध है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यदि प्रशासन ने उनकी समस्या को जल्द दूर नही किया तो वे बड़ा आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। प्रदर्शन में उर्मिला देवी, गंगा देवी, ममता देवी, सीता देवी, रुकमणि देवी, रामचंद्र, सुरेश कुमार, इंद्र सिंह, विजय कुमार, परमजीत, सुनीता सहित अन्य कालोनी वासी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed