फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Uncle pushes minor into prostitution

चाचा ने नाबालिग को वैश्यावृत्ति में धकेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Uncle pushes minor into prostitution
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मजबूरी का फायदा उठाकर रिश्ते का चाचा पहले मां और उसकी दो नाबालिग बेटियों को असम से काम दिलाने के बहाने कर्ण नगरी लेकर आया, फिर उनमें से एक बेटी को दो लोगों को सौंपकर वैश्यावृत्ति में धकेलकर चला गया। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद पीड़ित नाबालिग की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। उसका कहना है कि उसकी बेटी किस हाल में होगी उसे नहीं पता। वह किसी तरह अपनी बेटी को दोनों आरोपियों के चुंगल से बाहर निकालना चाहती है।

फिलहाल महिला थाना पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी रणदीप व रामू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मां ने अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म करने और उसे वैश्यावृत्ति के धंधे में धकेलने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में मां ने बताया कि उसके पड़ोस का चाचा उसे व उसकी दो नाबालिग बेटियों को असम से काम दिलाने के बहाने लेकर आया था। वह कुछ दिन पहले दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रहे। इसके बाद वह उन्हें रेल से पानीपत लेकर आया और एक गांव में उन्हें दो दिन रखा। फिर उसे करनाल के महाराणा प्रताप चौक पर लेकर गया। वहां दोनों आरोपियों रणदीप और रामू से उसका चाचा बात कर रहा था। तभी उसे शक हुआ कि वे उसकी बेटी को वैश्यावृत्ति के धंधे में डालने की बात कर रहे हैं। जब उसने उनके साथ जाने से मना किया तो चाचा बोला कि तुम्हें यहां लाने के लिए इन्होंने 20 हजार रुपये खर्च किए हैं तो यह रकम भी तो पूरी करनी है। उसने आरोपियों से कहा था कि वह कहीं मजदूरी करके उनके ये रुपये चुका देगी, लेकिन उन आरोपियों ने उसकी एक नाबालिग बेटी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और ये कहकर गए कि उसे वैश्यावृत्ति के धंधे में डालकर उससे 20 हजार रुपये चुकता कर लेंगे। इसके बाद वह वहां बैठकर रोती रही। फिर एक व्यक्ति उसे मिला और उसने उसकी मदद की। आरोपी उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed