फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Uncle-nephew together killed Suresh resident of village Bhana for 60 thousand rupees

60 हजार रुपये के लिए चाचा-भतीजे ने मिलकर की थी गांव भाना निवासी सुरेश की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew together killed Suresh resident of village Bhana for 60 thousand rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव भाना निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही चाचा-भतीजा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महज 60 हजार रुपये के लिए 43 वर्षीय सुरेश को डंडे और चक्की के पट्टे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। बाद में शव को खुर्द बुर्द करने के लिए रात को 12 बजे के बाद मोटरसाइकिल से गांव कोटड़ा ले गए और तालाब में फेंक दिया। मृतक की बहन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पूंडरी थाना में केस दर्ज किया था। मामले में जब आरोपियों को पकड़ कर गहनता से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल किया। इस संबंध में डीएसपी रविंद्र सांगवान ने सीआईए टू थाना में प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया।
डीएसपी ने बताया कि कोटड़ा गांव के तालाब में 18 मार्च को गांव भाना निवासी 43 वर्षीय सुरेश का शव मिला था। मृतक की बहन सुमन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि सुरेश गांव भाना के ही रहने वाले जसविंद्र के ट्रक पर ड्राइवरी करता था। जसविंद्र और सुरेश किसी काम से अहमदाबाद गए थे, जहां पर सुरेश ने गाड़ी के किराये के रूप में मिले 60 हजार रुपये ट्रक में से चोरी कर लिए थे। सुरेश रुपये लेकर वहां से भाग गया था। उसके बाद जब सुरेश मिला तो जसविंद्र ने अपने रुपये वापस मांगे। सुरेश उन्हें हर बार टालता रहा।
विज्ञापन

17 मार्च को सुरेश गांव में वापस आकर एक स्थान पर बैठा शराब पी रहा था। वहां उसे जसविंद्र के भतीजे रोहित ने देख लिया। उसने तुरंत मौके पर जसविंद्र को बुला लिया और फिर खाने पीने के बहाने अपने साथ बैठा लिया। जब मौके से अन्य सभी लोग चले गए तो वहां पर रोहित, जसविंद्र और सुरेश देर तक बैठे रहे। बाद में जसविंद्र और रोहित ने सुरेश से दिसंबर माह में ट्रक से चोरी किए गए रुपये मांगे। बार-बार रुपये मांगने के बाद भी सुरेश ने जब रुपये वापस नहीं किए तो आरोपियों ने अपहरण कर थप्पड़, मुक्कों, डंडे व चक्की के पट्टे से पीट-पीटकर सुरेश की हत्या कर दी। फिर रात के अंधेरे में उसके शव को गांव कोटड़ा के तालाब में फेंक दिया। इससे पहले जब आरोपी सुरेश को अपने साथ बुलाकर ले गए तो काफी लोगों ने देखा था, इससे पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि मामले में पुलिस ने 47 वर्षीय जसविंद्र और उसके 22 वर्षीय भतीजे रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। व्यापक पूछताछ और हत्या में प्रयोग किए गए सामान को बरामद करने के लिए आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed