Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Uncle attacked with sharp weapon in land dispute, sister hit with brick

Karnal News: जमीन के विवाद में तेजधार हथियार से चाचा पर हमला, बहन को मारी ईंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Uncle attacked with sharp weapon in land dispute, sister hit with brick
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। मूनक गांव में जमीन के विवाद में दो सगे भाइयों और चार भतीजों ने मिलकर सुभाष पाल पर तेजधार हथियार और ईंट से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच बचाव करने आई बेटी प्रियंका पर चचेरे भाई पंकज ने ईंट से हमला किया। वह भी घायल है। सुभाष की शिकायत पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मूनक निवासी सुभाष पाल ने बताया कि 29 जनवरी को वह दोपहर को अपने घर के अंदर आंगन में धूप में कुर्सी पर बैठे हुए थे। करीब 3 बजे उनके भाई पाले राम, ओम प्रकाश और पाले राम के बेटे बलिंद्र, दीपक, संजय और ओमप्रकाश के बेटे पंकज अचानक घुस गए। ओम प्रकाश व उनके बेटे पंकज ने उन्हें पकड़ लिया। बलिंद्र ने लोहे का पाइप उनके सिर में मारा। दीपक ने एक लोहे का हथियार उनकी बाजू पर मारा।
विज्ञापन

सुभाष पाल के अनुसार ओम प्रकाश और पाले राम ने ईंट से वार किया। उनके चिल्लाने पर बेटी प्रियंका व पत्नी संतोष व पुत्रवधु सोनी कमरे से बाहर आ गईं। तीनों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। पंकज ने प्रियंका की बाई आंख के नजदीक ईंट मार दी। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्हें छुड़वाया। सुभाष पाल ने बताया कि उनकी बेटी की 20 फरवरी को शादी है, आरोपी धमकी देकर गए हैं कि वह उनकी बेटी की शादी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टर ने सुभाष को करनाल के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। शिकायतकर्ता सुभाष पाल ने आरोपियों से परिवार को खतरा बताया है। मूनक थाना प्रभारी बृजपाल ने बताया कि पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 190, 191(3), 333, 115(2), 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed