{"_id":"696d4e636590ba707f0de885","slug":"unchahar-reached-11-hours-late-due-to-fog-karnal-news-c-18-knl1018-826572-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कोहरे के कारण ऊंचाहार 11 घंटे की देरी से पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कोहरे के कारण ऊंचाहार 11 घंटे की देरी से पहुंची
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। घने कोहरे से रविवार को भी रेल यातायात प्रभावित रहा। सबसे ज्यादा प्रभावित ऊंचाहार एक्सप्रेस रही, जो करीब 11 घंटे 45 मिनट की देरी से करनाल स्टेशन पहुंची।
आम्रपाली एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से पहुंची, जिससे दिल्ली, अंबाला, लुधियाना और जम्मू जाने वाले यात्रियों को खासा दिक्कत झेलनी पड़ी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार सीमित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि अभी ट्रेनों को 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा रहा है। इससे परिचालन प्रभावित हो रहा है। सुरक्षा को देखते हुए लोको पायलटों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।