{"_id":"58a748e44f1c1bac12d83eed","slug":"unbreak-truck-accedent-one-dead-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक बिजली खंभे से टकराया, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक बिजली खंभे से टकराया, एक की मौत
karnal
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
accedent
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल से चावल लेकर घरौंडा जा रहा एक ट्रक कैथल रोड पर पुल के पास अनियंत्रित होकर सड़क के पास लगे बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक तीन ट्रांसफार्मर, दो खंभे को तोड़ते हुई एक दुकान में जा घुसा। घटना के बाद ट्रक के अंदर फंसे दो व्यक्तियों को गैस कटर से ट्रक की बॉडी काटकर निकाला गया। इसमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही करंट लगने से मौत हो गई, वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर हालात में अभी भी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैथल निवासी प्रवीन (25) और सुशील (27) कैथल से ट्रक पर चावल लोड कर घरौंडा जा रहे थे। रात डेढ़ बजे जब ट्रक कैथल पुल के पास पहुंचे तो ड्राइवर प्रवीन ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। ट्रक पास में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराया। इस टक्कर में तीन ट्रांसफार्मर, दो खंभे और एक किराना की दुकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं टक्कर के दौरान करंट लगने से ड्राइवर प्रवीन की भी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल बिजली सप्लाई को बंद करा घायल को ट्रक से निकालने की कोशिश शुरू कर दी। लेकिन ट्रक के अंदर बॉडी फंसी होने के कारण गैस कटर से काटकर निकालना पड़ा। घटना के बाद दोनों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने प्रवीन को मृत्य घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल सुशील का इलाज चल रहा हैै। इस दुघर्टना में कई ट्रांसफार्मर और खंभे क्षतिग्रस्त होने के कारण आस-पास के इलाकों में शुक्रवार शाम तक बिजली सप्लाई शुचारु नहीं हो पाई थी।
उल्लेखनीय है कि शहर में एक माह के अंदर इस तरह की पांच घटनाएं हो चुकी हैं। इससे जानमाल के नुकसान के साथ बिजली सप्लाई भी बुरी तरह प्रभावित रही। सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि पुलिस ने इस घटना पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि घटना का असल कारण क्या है।