{"_id":"69daaf5cf006853e31078972","slug":"ugc-directed-to-take-action-against-illegal-collections-by-private-universities-and-colleges-karnal-news-c-18-knl1018-884369-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: निजी विवि और कॉलेजों की अवैध वसूली पर यूजीसी को कार्रवाई का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: निजी विवि और कॉलेजों की अवैध वसूली पर यूजीसी को कार्रवाई का निर्देश
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। निजी विश्वविद्यालयों एवं कॉलेाजें की ओर से अवैध और अत्याधिक शुल्क वसूली करके छात्रों के शोषण पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी कार्रवाई करेगा। इसके लिए राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सेक्शन ऑफिसर पंकज कुमार की ओर से यूजीसी के चेयरमैन को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं।
यह पत्र उन्होंने करनाल के मयंक जोगी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए लिखा है। उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच करने पर यह पाया गया कि निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की ओर से छात्रों के शोषण का मुद्दा शिकायतकर्ता ने उठाया है, जिसमें अवैध/अत्यधिक शुल्क वसूली, अनुचित विकास शुल्क, छात्रावास शुल्क, इंटर्नशिप आदि शामिल हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विदित हो कि करनाल के मयंक जोगी ने 14 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग को भेजी शिकायत में कहा था कि निजी विश्वविद्यालय और कॉलेज अवैध और अत्यधिक शुल्क वसूली करके छात्रों का शोषण कर रहे हैं।