फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two youths who went to bathe in the canal drowned

Karnal News: नहर में नहाने गए दो युवक डूबे

Sat, 26 Aug 2023 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 26 Aug 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Two youths who went to bathe in the canal drowned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निगदू। नहर में नहाने के लिए गए गए दो युवक पानी के तेज बहाव में डूब गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवकों की नहर में खोजबीन की। युवकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
घटना शुक्रवार करीब दोपहर दो बजे की है। दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी सुनील उर्फ अनिल (27), बोबी (29), साहिल अपने चचेरे भाई अमित के पास वीरवार को निगदू आए थे। सभी युवक शुक्रवार दोपहर को निगदू हाबडी ब्रांच में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय युवक नहर में डूबने लगे। बोबी और सुनील उर्फ अनिल नहर में डूबता देख लोगों ने बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

नहर से अमित और साहिल को लेागों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। दो युवक पानी में डूब चुके थे। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नहर में युवकों की तलाश कराई, मगर युवकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उधर, जब परिजनों को युवकों के डूबने की खबर मिली तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed