{"_id":"61a3ed297057cc4a71057539","slug":"two-youths-including-wife-arrested-in-the-murder-of-amandeep-karnal-news-knl91094224","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमनदीप की हत्या में पत्नी समेत दो युवक धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमनदीप की हत्या में पत्नी समेत दो युवक धरे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नीलोखेड़ी निवासी अमनदीप की हत्या के मामले में पुलिस की सीआईए-टू टीम ने मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। अमनदीप की हत्या के पीछे उसकी पत्नी का ही हाथ बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने दो अन्य युवकों को भी हिरासत लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अमनदीप की पत्नी का किसी के साथ प्रेम प्रसंग था, उसी ने अमनदीप की हत्या की है। पुलिस के अनुसार सोमवार को पत्रकारवार्ता के दौरान पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
नीलोखेड़ी के नील नगर निवासी अमनदीप (34) करनाल के जी लैब में ग्राफिक डिजाइनर था। 25 नवंबर की सुबह उसका शव नेशनल हाईवे पर गुरुद्वारा के समीप खेतों में खून से लथपथ मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। वहां पर उसकी बाइक भी खड़ी थी। मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी।
इस दौरान पुलिस ने पहले अंबाला के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। फिर अमनदीप की पत्नी को भी हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि अमनदीप की पत्नी का अंबाला के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी के चलते अमनदीप की हत्या की गई है। परिजनों का कहना है कि अमनदीप की पत्नी को पुलिस रात के समय ही घर से ले गई थी। विदित हो कि अमनदीप और उसकी पत्नी का डेढ़ साल का बच्चा भी है।