{"_id":"45721d533edad84a71337430ae53c618","slug":"two-thousand-people-will-be-meeting-penalties-world-record-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार लोग दंड बैठक कर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार लोग दंड बैठक कर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 दिसंबर की राहगीरी को गीता जयंती को समर्पित करते हुए पुलिस और निफा एक और विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रही है। दो हजार लोगों द्वारा इकट्ठे एक ही स्थान पर दंड बैठक लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा। एसपी पंकज नैन ने बताया कि 19 से 21 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में गीता जयंती पर्व मनाया जा रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए इस बार राहगीरी का विषय भगवद्गीता व उसके पावन उपदेश रहेंगे, जहां गीता से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
विज्ञापन
नैन ने बताया कि भगवद्गीता के दूसरे अध्याय के तीसरे श्लोक में श्री कृष्ण ने मानव को शारीरिक व मानसिक रूप से बलशाली होने की प्रेरणा दी है। इसी को आधार बनाकर युवाओं में स्वास्थ्य व खेलों के प्रति जागरूकता व उत्साह पैदा करने के लिए यह आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजन की जिम्मेवारी निफा को सौंपी गई है, जबकि करनाल पुलिस मुख्य रूप से अग्रणी भूमिका निभा रही है। इसके अतिरिक्त बहुत से शैक्षणिक संस्थान, जिम, खेल विभाग व आम नागरिक इस विश्व रिकॉर्ड का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
प्रत्येक प्रतिभागी को करनाल पुलिस व निफा की ओर से एक विशेष सम्मान पत्र मौके पर दिया जाएगा। भाग लेने के इच्छुक 20 दिसंबर को प्रात: नौ बजे सेक्टर-12 करनाल में राहगिरी कार्यक्रम में पहुंचकर शामिल हो सकते हैं। निफा अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पन्नू ने बताया कि सर्वाधिक लोगों द्वारा दंड बैठक लगाने का रिकॉर्ड अमेरिका के हिल्स बोरो शहर में 11 नवंबर 2015 को 1286 लोगों द्वारा बनाया गया था, जिसे भारी अंतर से तोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है व प्रत्येक प्रति भागी को एक मिनट तक दंड बैठक लगाने होंगे।
विज्ञापन