फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two students immersed in Yamuna

यमुना में नहाने उतरे दो छात्रों की मौत

Mon, 09 Jun 2014 12:18 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला/करनाल
ब्ूयरो/अमर उजाला/करनाल Updated Mon, 09 Jun 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two students immersed in Yamuna
ज्येष्ठ के दशहरे पर यमुना में नहाते समय यमुना को पार करते समय गांव डिंगरमाजरा के तीन युवक डूब गए, लेकिन एक युवक को लोगों ने बचा लिया, जबकि दो छात्रों की मौत हो गई। छात्रों के यमुना में डूबने की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार, थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाकर उनके शव यमुना से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल ट्रामा सेंटर भेज दिया है।
विज्ञापन


रविवार को गांव डिंगरमाजरा के तीन साथी विकास, मोहित व मोनू ज्येष्ठ के दशहरे पर गांव गढ़ी भरल के पास यमुना में नहाने गए थे। तीनों युवक नहाते समय यमुना को क्रास करने लगे, लेकिन बहाव तेज होने के कारण तीनों युवक डूब गए। युवकों को डूबता देख यमुना में नहाने वाले श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई और उन्होंने युवकों का बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


लोगों ने एक युवक मोनू को बचा लिया, लेकिन विकास (16 ) व मोहित (13) दोनों छात्र यमुना में डूब गए। विकास बारहवीं व मोहित दसवीं कक्षा में प्राइवेट स्कूल में पढ़ते थे। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार निर्मल दहिया व थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलवाया। गोताखोरों ने भारी मशक्कत के बाद दोनों शवों को यमुना से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि गांव डिंगरमाजारा के दो छात्रों की यमुना क्रास करते मौत हो गई। तीसरे को बचा लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से शवों का निकालकर पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed