फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two sisters grabbed gold bracelets from the jeweler

Karnal News: दो बहनों ने सर्राफ से सोने के कड़े हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two sisters grabbed gold bracelets from the jeweler
- दोनों बहनों के खिलाफ केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। दो बहनों ने बाद में भुगतान करने के बहाने एक सर्राफ से पांच लाख रुपये के सोने के चार कड़े हड़प लिए। पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।


सेक्टर-13 न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुनील कपूर ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सर्राफा बाजार कर्ण गेट पर मैसर्ज कपूर एंड संस के नाम से सुनार की दुकान है। वह बतौर पार्टनर दुकान पर काम करता है। 15 मई को उनकी दुकान पर सेक्टर-छह निवासी रजनी मंढाण अपनी बहन रचना के साथ आईं और सोने के कड़े दिखाने को कहा। उसने रजनी मंढाण के कहने पर सोने के कड़े दिखाएं तो उसने पांच लाख रुपये के चार कड़े पसंद कर लिए। उसने कहा कि वह कल घर पर आकर पेमेंट ले जाए। उसने विश्वास करके कड़े दे दिए।
विज्ञापन

जब वह अगले दिन यानी 16 मई को उनके घर पर गया तो उसने कहा कि एक सप्ताह बाद पेमेंट ले जाए। उसके बाद भी वह उसे टरकाती रही और अब तक पेमेंट नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed