फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two shooters of Deepak Nandal gang, who opened fire at Saga Music Company, arrested

Karnal News: सागा म्यूजिक कंपनी पर गोलियां चलाने वाले दीपक नांदल गैंग के दो शूटर पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Two shooters of Deepak Nandal gang, who opened fire at Saga Music Company, arrested
सागा म्यूजिक कंपनी पर गोलियां चलाने वाले दीपक नांदल गैंग के दो शूटर पकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। अल्फा सिटी में स्थित यूनिसिस इन्फो सॉल्यूशन्स एवं सागा म्यूजिक कंपनी के कार्यालय पर फायरिंग करने वाले गैंगस्टर दीपक नांदल के दो शूटरों सिरसा निवासी गोकुल और अनिल को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को शनिवार को अदालत में पेश करके छह दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों से रिमांड के दौरान हथियार बरामद किए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस दोनों की निशानदेही पर एक नामजद अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देगी। ताकि उसे भी गिरफ्तार किया जा सके।

इससे पहले पुलिस इस मामले में गोली चलवाने वाले प्रोड्यूसर फतेह सिंह चहल को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि एक शूटर अरुण उर्फ अनू वासी रोहतक को गुरुग्राम एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। आरोपी प्रोड्यूसर फतेह सिंह चहल की गिरफ्तारी के बाद सामने आया था कि वर्ष 2022 में प्रोड्यूसर फतेह सिंह चहल ने एक दारो नाम की वेब सीरीज बनाई थी। उसने इस वेब सीरीज को यूनिसिस इन्फो सॉल्यूशन्स को बेच दिया था। कंपनी और प्रोड्यूसर के बीच हुए करार के नियम और शर्तों के मुताबिक कंपनी ने कुछ पेमेंट भी प्रोड्यूसर को दी थी। एग्रीमेंट के तहत कुछ पेमेंट रह गई थी।
विज्ञापन

बाद में इस मामले में कोर्ट केस हो गया था। कोर्ट ने भी मामले में स्टे नहीं दिया। वहीं सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से पुलिस को पता लगा था कि आरोपी प्रोड्यूसर फतेह सिंह चहल ने आरोपी गैंगस्टर दीपक नांदल के साथ साढ़े तीन करोड़ रुपये का अलग एग्रीमेंट किया हुआ है। इसी को लेकर प्रोड्यूसर फतेह सिंह चहल के कहने पर ही गैंगस्टर दीपक नांदल ने अपने चार शूटरों से कंपनी के कार्यालय पर गोलियां चलवाई थी। इनमें से एक शूटर अरुण सोनी को गुरुग्राम एसटीएफ गिरफ्तार किया गया था। दो शूटर को करनाल सीआईए वन की टीम ने अब गिरफ्तार करके छह दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

यह था पूरा मामला

29 अक्तूबर को किए थे 53 राउंड फायर

बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने 29 अक्तूबर को सुबह 2रू18 बजे कंपनी के कार्यालय पर 53 राउंड फायरिंग की थी। बदमाशों ने आठ मिनट तक गोलियां चलाईं और भाग गए। एक के बाद एक गोलियां लगने से कार्यालय के चार मंजिला भवन की खिड़कियों और छज्जों के शीशे व कांच के मुख्य द्वार चकनाचूर हो गया था। कंपनी के मालिक सिमरनजीत सिंह की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच के लिए कुल छह टीमों का गठन किया गया था।

---

गैंगस्टर दीपक नांदल ने ली थी फायरिंग की जिम्मेदारी

वारदात के बाद सोशल मीडिया पर गैंगस्टर दीपक नांदल की ओर से वारदात की जिम्मेदारी ली गई थी। सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच की। जांच में सामने आया था कि आरोपी प्रोड्यूसर और आरोपी गैंगस्टर दीपक नांदल के मध्य भी वेब सीरिज को लेकर साढ़े तीन करोड़ रुपये का एग्रीमेंट हुआ था। कंपनी ने वेब सीरीज रिलीज कर दी। लेकिन प्रोड्यूसर को पूरी पेमेंट नहीं मिल पाई थी।


---

अल्फा सिटी में सागा म्यूजिक कंपनी पर गोलियां चलाने वाले शूटर दीपक और गोकुल को गिरफ्तार किया है। दोनों को छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान हथियार बरामद किए जाएंगे और अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी। -जयपाल सिंह, सहप्रभारी, सीआईए वन, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed