{"_id":"5ef8fdcc8ebc3e42b82f39d1","slug":"two-shooters-arrested-in-firing-on-liquor-contractor-karnal-news-knl35638566","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकेदार संजू राणा पर फायरिंग करने वाले दो शूटर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेकेदार संजू राणा पर फायरिंग करने वाले दो शूटर काबू
विज्ञापन
गांव जयसिंहपुरा के अड्डे पर 19 जून को शराब ठेकेदार संजय राणा उर्फ संजू पर हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले को लेकर एसपी सुरेंद्र सिह भौरिया 29 जून को प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेंगे।
19 जून दोपहर को शराब ठेकेदार संजय राणा उर्फ संजू वासी गांव मुआना जिला जींद अपने दोस्त कुलदीप उर्फ बबली और हीरा शर्मा वासी गांव बाकल जिला कैथल के साथ नई क्रेटा गाड़ी में सवार होकर किसी काम से करनाल जा रहे थे। इसी दौरान रेकी कर पीछे पल्सर बाइक पर सवार होकर चल रहे असंध के राहड़ा गांव निवासी दीपा और जुगनू ने पीछे से कार के साइड शीशे में गोली मारी थी। जैसे ही क्रेटा गाड़ी जयसिंहपुरा अड्डे पर गोली चलते ही रुकी तो बाइक सवार एक आरोपी ने बाइक से उतरकर वापस कार के पास आकर ठेकेदार संजय राणा उर्फ संजू पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं, जिसमें संजू राणा को तीन गोलियां लगीं थीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल का इलाज करनाल के निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीम असंध थाना टीम, सीआईए वन टीम और साइबर की टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने रविवार को दोनों शूटर दीपा और जुगनू वासी राहड़ा को काबू कर लिया है। इसी के साथ पुलिस ने पल्सर बाइक को भी बरामद कर लिया है। एसपी सुरेंद्र भौरिया का कहना है कि 19 जून को गांव जयसिंहपुर में शराब ठेकेदार संजय राणा पर गोलियां चलाने वाले दोनों आरोपी दीपा और जुगनू वासी गांव राहड़ा को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे हमले में प्रयोग की गई पल्सर बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।