फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two real brothers drowned while taking a bath in the river

नदी में नहाते समय डूबे दो सगे भाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two real brothers drowned while taking a bath in the river
जठलाना। खेतों के रास्ते से होकर नदी में नहाने गए दो युवक गांव लाल छप्पर के समीप यमुना नदी में डूब गए। आसपास के किसानों ने जब उन्हें डूबते हुए देखा तो उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद किसानों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें यमुना नदी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक दोनों युवक जिंदगी की जंग हार चुके थे। युवक दोनों सगे भाई थे और अपने मामा के घर पिछले करीब चार पांच वर्षों से गांव लाल छप्पर में रह रहे थे। मूल रूप से युवक छछरौली के बलोली गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर भिजवाया है।
विज्ञापन

थाना जठलाना प्रभारी रघुबीर सिंह ने बताया कि 18 वर्षीय नितिन व 16 वर्षीय आशु दोनों सगे भाई थे, जो कि छछरौली के बलोली गांव के रहने वाले हैं। शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच दोनों खेतों के रास्ते हुए से यमुना नदी के किनारे पर पहुंचे। वहां अपने खेतों में कार्य कर रहे हैं कुछ किसानों ने उन्हें यहां पर नहाने से मना भी किया, लेकिन वह उनको अनदेखा कर नहाने लग गए। कुछ ही देर बाद उन्होंने उन्हें डूबते हुए देखा तो भागकर बचाने का प्रयास किया। तब तक दोनों युवक डूब चुके थे। कड़ी मशक्कत के बाद आसपास के लोगों ने इकट्ठा होकर दोनों युवकों को बाहर निकाला और डॉक्टर के पास पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed