फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two players, two doctors, four musicians and teachers will awaken the light of cleanliness

दो खिलाड़ी, दो डॉक्टर, चार संगीतकार एवं शिक्षक जगाएंगे स्वच्छता की अलख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two players, two doctors, four musicians and teachers will awaken the light of cleanliness
करनाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में पिछड़ने के बाद नगर निगम अब सर्वेक्षण 2022 में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयारियों में जुट गया है। शहर में स्वच्छ बने और टॉप रैंकिंग में आए। इसके लिए अब निगम ने नागरिक सहभागिता के तहत आठ ब्रांड एंबेसडर बनाए हैं। जो स्वच्छता को लेकर अलख जगाएंगे। इन एंबेसडरों में दो खिलाड़ी, दो डॉक्टर, चार संगीतकार एवं शिक्षकों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इनमें शूटर एवं गोल्ड मेडलिस्ट अनीश कुमार, तीरंदाजी खिलाड़ी रिद्धि फोर, डॉ. ध्रुव गुप्ता, डॉ. बीएस विर्क, संगीतकार एवं प्राध्यापक कृष्ण अरोड़ा, संगीत शिक्षिका कोमल शर्मा, लोक गायक मनवीर सिंह और गुरु नानक खालसा कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. बीर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

ब्रांड एंबेसडर शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों के साथ बैठक करके एक्शन प्लान तैयार करेंगे। विभिन्न वार्डों में कम से कम दो बैठक नागरिकों के साथ होंगी, जिनमें उनके स्वच्छता को लेकर व्यवहार में बदलाव पर फोकस रहेगा। इसके अतिरिक्त घर से ही कूड़े को अलग-अलग एकत्र करना, होम कंपोस्टिंग, गूगल टॉयलेट लोकेटर स्वच्छता एप, सामुदायिक व जन शौचालयों की फीडबैक और तीन आर (रिड्यूज, रियूज व रिसाइकल) के सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ टेक्नोलॉजी चैलेंज भी हुआ शुरू
सर्वेक्षण के तहत नगर निगम जन भागीदारी को ओर अधिक बढ़ाने के लिए स्वच्छ टेक्नोलॉजी चैलेंज का आयोजन कर रहा है। इसके अंतर्गत यदि कोई नागरिक या एनजीओ, कचरा प्रबंधन विशेषकर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट इसमें भागीदारी करना चाहता है तो उसे जन भागीदारी से संबंधित टेक्नोलॉजी या मोबाइल एप तैयार करना होगा। जिसे दिसंबर के अंत तक नगर निगम कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। यदि प्रतिभागी नगर निगम द्वारा गठित समिति के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन को सशक्त करने में कारगर पाया जाता है, तो ऐसे नागरिक या एनजीओ को सम्मानित किया जाएगा। 15 जनवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

वोकल फॉर लोकल के तहत बनाए ब्रांड एंबेसडर
आयुक्त नगर निगम डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि केंद्रीय मंत्रालय की ओर से जारी नियमों के अनुसार, सर्वेक्षण को लेकर दिसंबर माह में नगर निगम की ओर से कई तरह की गतिविधियां जारी रहेंगी। नागरिक सहभागिता कंपोनेंट में 10 लाख से नीचे जनसंख्या वाले शहरों के लिए वोकल फॉर लोकल के लिए तीन ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने हैं। करनाल से 8 ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं। सभी स्थानीय पृष्ठभूमि से ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed