{"_id":"69baf2f09661cff5ea05c264","slug":"two-players-from-karnal-will-participate-in-the-womens-wrestling-competition-karnal-news-c-338-1-kn11017-129186-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: महिला कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगी करनाल की दो खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: महिला कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगी करनाल की दो खिलाड़ी
Thu, 19 Mar 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
जतन प्रीत
करनाल। अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के दो महिला पहलवान जतनप्रीत कौर व चेष्टा भी हिस्सा ले रही हैं। जतनप्रीत 68 किलो व चेष्टा 59 किलो भार वर्ग में भाग लेंगी। दोनों खिलाड़ी कर्ण स्टेडियम में अभ्यास करती है। कुश्ती कोच वजीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुरू हो चुकी है। 19 मार्च तक प्रतियोगिता चलेगी। उन्होंने बताया कि जतनप्रीत ने पिछले साल भी अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जतनप्रीत इस समय पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला और चेष्टा सीआरएसयू विश्वविद्यालय जींद से पढ़ाई कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन

जतन प्रीत
विज्ञापन