फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two pieces of young man in a painful accident

दर्दनाक हादसे में युवक के हुए दो टुकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two pieces of young man in a painful accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के गुरु ब्रह्मानंद चौक पर ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। ट्राला चालक बाइक सवार युवक को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ आगे ले गया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव ब्याना का 19 वर्षीय यश सेक्टर-तीन स्थित राइस मिल के स्पेयर पार्ट बनाने वाली एक कंपनी में काम करता था। वह किसी काम से शहर में आया था शनिवार दोपहर करीब एक बजे जैसे ही वह ब्रह्मानंद चौक पर पहुंचा तो एक ट्राले ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। युवक की बाइक ट्राले में फंस गई और ट्राला चालक उसे घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। जिससे उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। मौके पर राहगीरों ने उसे ट्राले से बाहर निकाला। मरने से पहले युवक ने अपना नाम यश और गांव ब्याना का रहने वाला बताया था। जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में भिजवाया। घटना के बाद ट्राला चालक ट्राला छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेटे की मौत से सदमे में परिवार
मृतक यश के पिता सुनील पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अपने बेटे की मौत की खबर सुनकर वह सदमे में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों इस बात का विश्वास नहीं है कि बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं ट्राले को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
- जसवंत सिंह, जांच अधिकारी, थाना शहर, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed