फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two people caught on drug charges, villagers reached the outpost

नशे के आरोप में पकड़े दो व्यक्ति, चौकी में पहुंचे ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two people caught on drug charges, villagers reached the outpost
असंध गांव सालवन में पुलिस चौकी के सामने पुलिस के साथ झगड़ते ग्रामीण।
गांव सालवन में पुलिस ने नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। इस दौरान उन्हें छुड़वाने के लिए करीब डेढ़ दर्जन ग्रामीणों ने चौकी के सामने पहुंचकर पुलिस की गाड़ी को रुकवा दिया। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को छुड़वाने के प्रयास में पुलिस के साथ धक्कामुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। जब आरोपी सफल नहीं हो पाए तो पुलिस को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने छह नामजद सहित करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सालवन चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने थाना प्रभारी असंध को दी शिकायत में बताया कि वह 11 फरवरी को एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी कृष्ण और दुष्यंत वासी सालवन को पूछताछ के लिए लेकर आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस चौकी के गेट के सामने बलबीर, रणबीर, रीटा, जयमल, राजा, नेजा वासी सालवन और करीब एक दर्जन अन्य व्यक्ति आ गए। सभी आरोपी पुलिस चौकी के अंदर आकर आरोपियों को छुड़ाकर ले जाने लगे। आरोपी जयमल जोर जोर से चिल्लाया और कहने लगा की पुलिस चौकी के सामने ही आग लगाकर आत्मदाह करेंगे। आरोपियों ने शिकायतकर्ता पुलिसकर्मी संजय कुमार, एसपीओ कुलदीप सिंह, काबल सिंह के साथ धक्कामुक्की की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। साथ ही पुलिस कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने चौकी इंचार्ज की शिकायत पर छह नामजद सहित एक दर्जन अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed