फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two new PG courses approved in medical college

Karnal News: मेडिकल कॉलेज में दो नए पीजी कोर्स को मिली मंजूरी

Sat, 08 Nov 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 08 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two new PG courses approved in medical college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज को नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) से दो नए पीजी कोर्स शुरू करने के लिए अनुमति मिल गई है। आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 से ये स्नातकोत्तर कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे।

ऑफ्थाल्मोलॉजी (नेत्र रोग) कोर्स में चार सीटें और ईएनटी (कान, नाक, गला) में तीन सीटों को मंजूरी दी गई है। अब मेडिकल कॉलेज में पीजी की 21 सीटें हो जाएंगी। अब तक कॉलेज में एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री और माइक्रोबायोलॉजी में तीन-तीन सीटें, फिजियोलॉजी में तीन सीटें, फार्माकोलॉजी और फॉरेंसिक मेडिसिन में दो-दो सीटें और पैथोलॉजी में तीन सीटें थीं। कॉलेज वर्ष 2017 में एमबीबीएस में 100 छात्रों के बैच के साथ शुरू किया गया था। अब कॉलेज में एमबीबीएस की 120 सीटें हैं। कॉलेज को रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, पल्मोनरी मेडिसिन जैसे विषयों में डीएनबी कोर्स के लिए मंजूरी भी मिल सकती है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed