फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two new corona positive found

करनाल में फिर से बनी कोरोना की नई चैन, दो नये केस मिले, एक सब्जी वितरक और दूसरा दिल्ली से पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
two new corona positive found
पिछले 21 दिन से लगातार संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने का सिलसिला आखिरकार 22वें दिन टूट गया। आरेंज से ग्रीन जोन में जाने की तैयारी में जुटे करनाल को कोरोना वायरस के दो नये केसों ने जोर का झटका दिया है। एक युवक पृथ्वी विहार का है और सब्जी विक्रेता है। दूसरा, रामनगर निवासी है और दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। वह रविवार को ही दिल्ली से करनाल पहुंचा था। वह दिल्ली से पैदल और फिर किसी ट्रक में सवार होकर यहां पहुंचा है। रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद दोनों को मेडिकल कालेज में लाया गया और बाद मेें उनको शाहाबाद स्थित आदेश मेडिकल कालेज में भेज दिया गया है। विदित हो कि आदेश मेडिकल कालेज को कोविड अस्पताल घोषित किया गया है। वहीं दोनों की हिस्ट्री के अनुसार उनके परिवार के लोगों को कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया है और उनके सैंपल लिए गए हैं। मंगलवार को इनकी रिपोर्ट आएगी। बताया जा रहा है कि बसंत विहार और छोटी मंगलपुर की गलियों में भी ये सब्जी बेचते थे। पृथ्वी विहार और रामनगर एरिया को डीसी निशांत कुमार यादव ने कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

दोनों की हिस्ट्री तलाशना शुरू
कोरोना पाजिटिव केस मिलने के बाद से दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने काम शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पृथ्वी विहार में पिता-पुत्र दोनों सब्जी बेचते थे। ये दो गलियों में सब्जी बेचते थे और दोनों सब्जी मंडी से सब्जी लाते थे। अब उस आढ़ती या फिर सब्जी बेचने वाले की भी तलाश की जा रही है, जिससे ये सब्जी खरीदते थे। वहीं, दिल्ली के करनाल पहुंचे रामनगर निवासी व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री जांची जा रही है। उसके साथ आये एक अन्य युवक की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर -7 के 15 लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिव
सेक्टर-7 निवासी युवक के पानीपत में कोरोना पाजिटिव पाये जाने के बाद उसके परिवार के पांच सदस्यों की रिपोर्ट पहले ही नेगेटिव आ चुकी है, वहीं अब उसके आस पड़ोस के 15 लोगों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। इन सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

44 के सैंपल लिये, रिपोर्ट आज आएगी
कोरोना वायरस से संदिग्ध कुल 1635 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए, इनमें से 44 सैंपल सोमवार को लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 1585 की रिपोर्ट नेगिटिव आई है, इनमें 129 रिपोर्ट सोमवार को आई है तथा 42 की रिपोर्ट आना शेष है। सिविल सर्जन डॉ. अश्विनी आहुजा ने कोविड-19 की स्थिति के बारे में विस्तार से बताया कि जिला में अब तक विदेश से आए यात्रियों की संख्या 1012 हो चुकी है, जिनमें से 1012 व्यक्ति 28 दिन या इससे अधिक दिनों का सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि 0 से 14 दिन वाले कॉंटैक्टस व यात्रियों की संख्या 118 है तथा सभी संस्थाओं से प्राप्त सामान्य ओपीडी की संख्या 54 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed