{"_id":"6a08c961dc235e5d7202b43e","slug":"two-motorcycles-collide-one-dead-karnal-news-c-244-1-pnp1012-157329-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो मोटरसाइकिल की टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो मोटरसाइकिल की टक्कर, एक की मौत
Sun, 17 May 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 17 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। थाना मतलौडा क्षेत्र के सींक गांव के पास शुक्रवार रात करीब 9 दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। हादसे में सींक गांव के साहिल 21 की मौत हो गई। पुलिस ने साहिल के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सींक गांव के बलराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके तीन बेटे हैं। उनका बेटा साहिल शुक्रवार शाम अपनी मोटरसाइकिल से सींक से हाट जा रहा था। उसके कुछ दूर पीछे दूसरी मोटरसाइकिल पर उनके चाचा का बेटा सुनील भी था। जब वह गांव से कुछ आगे निकले तो सामने तेज गति में आ रहे एक बाइकसवार युवक ने साहिल की मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी।
हादसे में साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हेंं तुरंत इसराना के एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया है। जांच अधिकारी चौकी इंचार्ज रोबिन ने बताया कि आरोपी मोटरसाइकिल चालक की तलाश की जा रही है। संवाद