{"_id":"68fe7839a96a5c9b210267e5","slug":"two-more-dengue-patients-found-number-reaches-150-karnal-news-c-18-knl1008-766670-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डेंगू के और दो मरीज मिले, 150 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डेंगू के और दो मरीज मिले, 150 पहुंची संख्या
Mon, 27 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में रविवार को डेंगू के और दो मरीज मिले हैं। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 2451 घरों में डेंगू के लार्वा की जांच की जिस पर 115 घरों में लार्वा मिला है। साथ ही लार्वा मिलने पर 34 घरों के मकान मालिकों को नोटिस थमाया गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की शहरी 16 और ग्रामीण 150 टीमें अब तक 1243430 घरों में लार्वा की जांच कर चुकी हैं। इनमें से 9668 घरों में लार्वा मिलने पर 3991 घरों को नोटिस थमाया जा चुका है। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 115 और अब तक 11217 लोगों के डेंगू जांच के लिए नमूने लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण लोगों को और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।