फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two more dengue patients found, larvae found in 169 houses, notices issued to 15

Karnal News: डेंगू के दो और मरीज मिले, 169 घरों में मिला लार्वा, 15 को नोटिस

Sat, 04 Oct 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 04 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two more dengue patients found, larvae found in 169 houses, notices issued to 15
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में शुक्रवार को डेंगू के दो और मरीज मिले। जिले में अब तक 73 मरीज मिल चुके हैं। शुक्रवार को 169 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। 15 घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया है।
डेंगू के सबसे अधिक 43 मरीज शहर में मिले हैं। 30 अन्य कस्बों और गांवों से हैं। कुंजपुरा से 7, घरौंडा से 6, इंद्री और निसिंग से 5, सांभली से 3 और तरावड़ी और बल्ला से दो-दो डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। मरीजों में 16 से 45 उम्र वर्ग के अधिक हैं। यह संख्या 44 हो चुकी है। 45 वर्ष से अधिक के 13 मरीज, 6 से 15 वर्षीय 12 और 5 वर्ष तक के 4 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 11,23,185 घरों की जांच की है। कुल 8,323 घरों में डेंगू का लार्वा मिल चुका है। इनमें से 3,371 घरों के मकान मालिकों को नोटिस दिया जा चुका है। इसके साथ ही अब तक करीब 8,440 लोगों की डेंगू जांच के लिए नमूने लिए जा चुके हैं। शुक्रवार को भी 125 लोगों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन व नोडल अधिकारी डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि टीम लगातार घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है कि वें सफाई रखें। सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाएं। इसमें वे अपने घर के कूलर, टंकी, गमलों और पानी के कंटेनरों की साफ-सफाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed