{"_id":"65f0d4b0475714e4cc06f614","slug":"two-more-days-of-free-travel-in-electric-buses-tickets-will-be-reduced-from-rs-15-karnal-news-c-18-knl1008-346439-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: इलेक्ट्रिक बसों में दो दिन और निशुल्क सफर, 15 से कटेगी टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: इलेक्ट्रिक बसों में दो दिन और निशुल्क सफर, 15 से कटेगी टिकट
विज्ञापन
- रोजाना तीन हजार से ज्यादा लोग कर रहे सफर, हर 20 मिनट बाद करनाल-कुंजपुरा मार्ग पर चल रही बस
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हुए पांच दिन बीत चुके हैं। अब केवल दो दिन और यात्री निशुल्क सफर कर सकेंगे। इसके बाद 15 मार्च से इन बसों में सफर करने के लिए टिकट कटानी होगी। प्रदेश सरकार की ओर से बसों के उद्घाटन समारोह के दौरान एक सप्ताह के लिए निशुल्क सफर की घोषणा की थी, जिसकी अवधि 14 मार्च को पूरी हो रही है।
रोडवेज के बेड़े में पांच इलेक्ट्रिक बसें शामिल हुई हैं। इन्हें शहरी बस सेवा के रूप में सबसे पहले करनाल-कुंजपुरा मार्ग पर चलाया जा रहा है। पांच दिनों में रोजाना औसतन तीन हजार यात्री इन बसों में सफर कर रहे हैं। करनाल पुराने बस अड्डे और कुंजपुरा बस टर्मिनल से हर 20 मिनट बस का संचालन किया जा रहा है। ये बसें शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए करनाल से कुंजपुरा और कुंजपुरा से करनाल तक चल रही हैं। रास्ते में 15 जगहों पर बसों का ठहराव है।
अधिकारियों का कहना कि प्रदेश में अभी तक चार जिलों में बसों का संचालन शुरू हुआ है। यात्रियों की संख्या के हिसाब से करनाल जिला प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। इससे ज्यादा पानीपत में रोजाना करीब पांच हजार यात्री इन इलेक्ट्रिक बसों में सफर कर रहे हैं। रोडवेज की योजना के अनुसार और नई इलेक्ट्रिक बसें आने के बाद मार्गों में फेरबदल किया जाएगा। विभाग के बेड़े में 50 बसों को शामिल किया जाना है।
विज्ञापन
यहां तक लगेगा इतना किराया
10 रुपये : पुराना बस अड्डे से एनडीआरआई चौक, गांधी चौक, मेडिकल कॉलेज, नागरिक अस्पताल, सेक्टर-13 दयानंद चौक, लघु सचिवालय, निर्मल कुटिया, आईटीआई चौक और सेक्टर-9 तक।
- 15 रुपये : पुराना बस अड्डे से आरके पुरम, बुढ़ा खेड़ा, एयरपोर्ट चौक नेवल तक।
- 20 रुपये : पुराना बस अड्डे से नेवल और सैनिक स्कूल कुंजपुरा तक।
- 25 रुपये : पुराना बस अड्डे से कुंजपुरा बस टर्मिनल (अंतिम ठहराव) तक।
यहां होगा ठहराव
- करनाल से बस अड्डे से चलेगी। रास्ते में एनडीआरआई चौक, गांधी चौक, मेडिकल कॉलेज, नागरिक अस्पताल, एसबीआई सेक्टर-13 चौक, लघु सचिवालय सेक्टर-12, निर्मल कुटिया, आईटीआई चौक, सेक्टर-9, आरके पुरम, बुढ़ा खेड़ा, एयरपोर्ट चौक, नेवल, सैनिक स्कूल, कुंजपुरा बस टर्मिनल पर ठहराव होगा।
- कुंजपुरा बस टर्मिनल से चलेगी। रास्ते में सैनिक स्कूल, नेवल, एयरपोर्ट चौक, बुढ़ाखेड़ा, आरके पुरम, सेक्टर-9 कान्वेंट स्कूल, आईटीआई चौक, निर्मल कुटिया, लघु सचिवालय सेक्टर-12, सेक्टर-13 एक्सटेंशन, नागरिक अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, गांधी चौक से पुराना बस अड्डा पहुंचेगी।
अभी तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन अच्छा हो रहा है। यात्रियों का भी काफी रुझान है। यात्रियों की संख्या जानने के लिए जीरो बैलेंस की टिकट भी काटी जाती है। औसतन तीन हजार से लेकर 3500 तक यात्री सफर कर रहे हैं। 15 मार्च से टिकट काटी जाएगी। -कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज।