फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two managing directors of CHD Developers arrested

Karnal News: सीएचडी डेवलपर्स के दो प्रबंध निदेशक गिरफ्तार

Fri, 14 Apr 2023 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 14 Apr 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Two managing directors of CHD Developers arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सीएचडी डेवलपर्स करनाल के दो प्रबंध निदेशकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन की रिमांड पर लिया गया। इस दौरान पुलिस रिकवरी और अन्य आरोपियों की धरपकड़ करेगी। सीएचडी डेवलपर्स के खिलाफ 2021 में सदर थाने में केस दर्ज कराया गया था। दोनों पर सीएचडी सिटी के अंदर रेस्टाेरेंट और दुकानों को फर्जी तरीके से आवंटित करने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली के फैक्शन हास्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुमित डबास ने 2021 में सदर थाने में सीएचडी डेवलपर्स करनाल से राजेंद्र कुमार मित्तल, राधा मित्तल, हरीश, सुनील मिश्रा और राकेश के खिलाफ केस दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने सीएचडी सिटी में बनी इमारत की पहली मंजिल को 10 साल के लिए एग्रीमेंट पर लिया था। आरोपियों ने सात जुलाई 2021 को लीज डीड लिखी थी। तीन महीने का एडवांस 90 लाख रुपये सिक्योरिटी के रूप में जमा कराया गया जबकि प्रॉपर्टी पर आरोपियों ने बैंक से पहले ही लोन लिया था। जिसका नोटिस मिलने पर सुमित डबास को ठगी का पता चला। वहीं, नगर निगम का टैक्स का भुगतान न करने की भी बात सामने आ रही है। जिस पर एमडी सुनील मिश्रा और राकेश पाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


धोखाधड़ी के मामले में सीएचडी डेवलपर्स करनाल के दो मैनेजिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें दो दिन की रिमांड पर लेकर अब रिकवरी की जाएगी। इसके साथ ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार, एसएचओ, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed