सीएम सिटी करनाल में एक ही दिन में हत्या की दो वारदातें सामने आई हैं। दोनों में आपसी विवाद को वजह बताया जा रहा है। एक मामला कटाबाग का है, जहां झगड़े के दौरान एक व्यक्ति को छत से धक्का देने का आरोप है। वहीं दूसरा सूरज नगर का मामला है। यहां गाली गलौज कर रही पड़ोस की महिला को समझाने गए बुजुर्ग को उसने धक्का दे दिया, जिससे सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस दोनों जगह पहुंची और शवों को कब्जे में लिया, जिनका कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने कटाबाग मामले में पांच और सूरज नगर मामले में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छत से गिराने के बाद मृतक पवन पर ईंटे मारने का भी आरोप
कटा बाग मामले में आरोपी पक्ष के घर बर्थडे पार्टी थी, जहां पर मृतक का भाई भी गया हुआ था, वहां पर खाने-पीने के बाद उनका झगड़ा हो गया, मगर उस समय बीच-बचाव के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए। इसके बाद मृतक पक्ष दोबारा से परिवार के 5 से 6 व्यक्ति के साथ आरोपियों के घर उसे समझाने गए थे, जहां पर उनका दोबारा से झगड़ा हो गया। इस दौरान 33 वर्षीय पवन जो कि छत पर था, उसे आरोपियों ने धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई सतपाल ने बताया कि आरोपियों ने पवन के गिरने के बाद उस पर ईंटें भी बरसाईं। उन्होंने बबीता, कृष्ण, महिंद्र, संदीप और अंकित पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक पवन सेक्टर-6 स्थित साईं मंदिर के पास फलों की रेहड़ी लगाता था। उसके पास चार लड़कियां और दो लड़के हैं। बड़ी लड़की 13 साल की और छोटा लड़का चार माह का है।
बेटे से पैसे के लेन-देन में बुजुर्ग पिता से हुआ गाली-गलौज
दूसरा मामला सूरजनगर का है, जहां पर एक महिला द्वारा एक बुजुर्ग व्यक्ति को धक्का देकर उसकी हत्या करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय पाला राम के लड़के मुकेश के साथ पड़ोस की महिला रोशनी देवी का पैसे का लेन देन था। मुकेश का पिता जब गली से गुजर रहा था, तो महिला उसके साथ गाली गलौज करने लगी, जिसका पाला राम ने विरोध किया, तो महिला द्वारा उसे धक्का दे दिया गया। इस पर पाला राम सड़क पर जा गिरा और उसका सिर सड़क से जा टकराया। इससे वह बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मुकेश और उसका बड़ा भाई राकेश नई अनाज मंडी में मजदूरी करते हैं।
शिकायतकर्ता के आरोपों के अनुसार, कटाबाग मामले में पांच आरोपियों और सूरज नगर मामले में एक आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -सुरेंद्र सिंह, एसएचओ, सेक्टर-32-33 थाना।