{"_id":"661472e56a6d47c00a0bbbe4","slug":"two-liquor-vends-running-without-license-were-closed-karnal-news-c-18-knl1008-364094-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बिना लाइसेंस चल रहे दो शराब ठेके कराए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बिना लाइसेंस चल रहे दो शराब ठेके कराए बंद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आबकारी व पुलिस विभाग ने इंद्री क्षेत्र में दो जगहों पर दबिश देकर फर्जी शराब के दो ठेकों को बंद कराया। इन दोनों शराब के ठेकों से भारी संख्या में अंग्रेजी, देसी व बीयर की बोतलें बरामद की गईं। दोनों मामलों में अलग-अलग मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार गांव उमरपुर में उन्हें सूचना मिली थी कि सरेआम फर्जी ठेका बनाकर एक व्यक्ति शराब बेच रहा है।
मौके पर जाकर दबिश दी तो वहां कुलदीप सिंह निवासी गांव दलीपुर जिला कन्नोज उत्तर प्रदेश बैठा था। जिसके पास आबकारी विभाग का लाइसेंस नहीं था। उस शराब के ठेके से 191 बोतल देसी व चार बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसी प्रकार आबकारी विभाग के निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने टीम के साथ
गांव खानपुर में दबिश दी तो वहां एक लोहे के खोखे में शराब बेद राम जिला मैनपुरी निवासी यूपी बेच रहा था। उसके पास भी लाइसेंस नहीं मिला। इस खोखे से 60 बोतल, 55 अध्धे, 51 पव्वे देसी शराब, पांच बोतल, पांच अध्धे, एक पव्वा, करीब 22 बीयर की बोतल मिलीं।