फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two lakh fraud in the name of selling shop

दुकान बेचने के नाम पर दो लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two lakh fraud in the name of selling shop
करनाल। दुकान बेचने के नाम पर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसपी को दी शिकायत में नेवल के हरि किशन ने बताया कि गांव के ही राजबीर ने 21 मई 2018 को अपनी नेवल स्थित 50 वर्ग गज की दुकान का एग्रीमेंट करके दो लाख रुपये लिए थे। दुकान की रजिस्ट्री एवं बैनामा के लिए 20 अगस्त 2018 की तिथि राजबीर द्वारा तय की गई।
विज्ञापन

बाद में रजिस्ट्री की तिथि उनके कहने पर सात बार आगे बढ़ाते हुए 15 जनवरी 2019 तय कर दी लेकिन फिर भी रजिस्ट्री के दिन राजबीर नहीं आए। इसके बाद हरि किशन ने 8 अगस्त 2019 को आरोपी को अपने वकील के माध्यम से रजिस्ट्री करवाने के लिए नोटिस भी भेजा लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद मामला अदालत में गया। जहां से आरोपी के खिलाफ स्थगन आदेश पारित हुआ, इसकी प्रति तहसीलदार के कार्यालय में भी जमा कराई गई। अब उन्हें पता चला है कि आरोपी ने दुकान को 20 अगस्त 2018 को ही शालिनी वासी नेवल को बेच दिया था। बैनामे में दुकान की कीमत छह लाख रुपये दर्शाई गई। उनका आरोप है कि वे दोनों आपस में मिले थे और उनके साथ धोखाधड़ी की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed