फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two killed, more than 10 injured in bloody clash over four acres of land

Karnal News: चार एकड़ जमीन के लिए खूनी संघर्ष में दो की हत्या, 10 से ज्यादा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Two killed, more than 10 injured in bloody clash over four acres of land
अस्पताल में उपचाराधीन लोग संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/घरौंडा। मुंडोगढ़ी गांव में करीब चार एकड़ पुश्तैनी जमीन के विवाद में हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी गई। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के 10 से ज्यादा लोग घायल हैं। मरने वाले सबीरा (50) व वाहिंद (70) रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं। यह विवाद करीब 15 साल से चला आ रहा था। वीरवार सुबह नौ बजे हुए इस संघर्ष में दोनों पक्षों के बीच खेत पर कब्जे के लिए खूब ईंट-पत्थर चले।
इस दौरान तीन राउंड हवाई फायर भी किए गए। सूचना मिलते ही डीएसपी मनोज कुमार और घरौंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। शाम को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने 44 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। विवाद के दौरान सुलेमान पक्ष के बुजुर्ग 70 वर्षीय वाहिंद के सिर पर अलीशान पक्ष के लोगों ने लाठी मार दी, इससे उनकी हालत बिगड़ गई। गुस्साए सुलेमान पक्ष के युवक ने ट्रैक्टर से अलीशान पक्ष के करीब 50 वर्षीय सबीरा को कुचल दिया, इससे उनकी मौके पर मौत हो गई और वाहिंद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

15 साल पहले बेची थी जमीन
घरौंडा थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि मुंडोगढ़ी गांव के सगे भाई सुलेमान और अलीशान के बीच पुश्तैनी जमीन का विवाद चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सुलेमान के चाचा के बेटे लियाकत अली ने करीब 15 साल पहले कादियान नाम के एक व्यक्ति को अपनी जमीन बेच दी थी। इसके बाद कादियान ने ये जमीन 3 साल पहले अलीशान को बेच दी। इस कारण सुलेमान झगड़ा करता था। वीरवार को कादियान, अलीशान को जमीन पर कब्जा दिलाने गया था। इसी दौरान सुलेमान पक्ष ने इनके ऊपर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। सुलेमान पक्ष के अल्ताफ का कहना है कि जमीन उनकी है। वे कई साल से जमीन पर बुआई करते आ रहे हैं। अलीशान पक्ष जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने अलीशान की शिकायत पर सुलेमान पक्ष के 19 और सुलेमान की शिकायत पर अलीशान पक्ष के 25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह नौ बजे खेत जोतना किया शुरू
पुलिस के अनुसार, वीरवार सुबह करीब 9 बजे आलीशान पक्ष के लोग ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचे थे। इस दौरान वहां सुलेमान पक्ष के लोग भी मौजूद थे। अलीशान पक्ष ने जैसे ही ट्रैक्टर से खेत जोतना शुरू किया तो सुलेमान पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। एक लाठी अलीशान के चाचा वांहिद के सिर में लग गई। वांहिद लाठी लगते ही नीचे गिर गए। इससे गुस्साए सुलेमान पक्ष के एक युवक ने अलीशान पक्ष के साबिर के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। गंभीर हालत में घायल वाहिंद को घरौडा के सिविल अस्पताल में लेकर गए जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई जबकि साबिर को भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घायल लोग
: घायलों में एक पक्ष के तालीम (46), मंसूद (36), गुलजार (48), वाजिद (38), जुनैद (22), अल्ताफ व अन्य शामिल हैं। दूसरे पक्ष के अल्ताफ (45), महताब (38), मेहरबान (26) और मनवर (45) भी घायल हैं। कई घायलों को पहले घरौंडा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें करनाल रेफर किया गया।


--

वर्जन

सीआईए समेत पुलिस की चार टीमें जांच में जुटी हैं। शाम को दोनों के शव का पोस्टमार्टम करा परिवार को सौंपा गया। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
- मनोज कुमार, डीएसपी घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed