फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two kidnapr arrest in asandh

युवती का किया था अपहरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
two kidnapr arrest in asandh
कैथल रोड स्थित गांव सर्फअली में बीती देर रात बदमाशों द्वारा मां-बेटी को बस से उतारकर सात-आठ लोगों द्वारा मारपीट कर 35 वर्षीय बेटी को अगवा करने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को काबू कर लिया है। वहीं अपहृत महिला को भी बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले में मुख्य आरोपी सहित अन्य फरार है।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला ने एक आरोपी मंगू से 2 साल पहले 3 लाख रुपये लिए थे। उक्त रुपये न लौटाने पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि वह शनिवार को इस मामले का खुलासा करेंगे। अभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

गुरुवार देर शाम गांव शेखपुरा निवासी बेअंत कौर और अपनी विवाहिता बेटी के साथ असंध से गांव मंडवाल जा रही थी। मंडवाल में उसकी बेटी का ससुराल है। असंध से कैथल जाते समय प्राइवेट बस में सवार हुई थी कि तभी तीन बाइकों पर सवार होकर आए सात-आठ बदमाश उनके पीछे लग गए और बस रुकवा कर मां-बेटी को बस से उतार लिया। इसके बाद दोनों से मारपीट कर बेटी का अपहरण कर ले गये। रातभर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारती रही। इसके बाद पुलिस ने मंडवाल निवासी आरोपी नेहरू और बिंटू को गिरफ्तार कर महिला को बरामद कर लिया है। इस मामले में अभी मुख्य आरोपी मंगू, चनु, आजाद सहित अन्य फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंधु ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला ने एक आरोपी से तीन लाख रुपये उधार लिए थे। जोकि उसने चुकाए नहीं थे। इसलिए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी बिंटू और नेहरू को गांव मंडवाल से गिरफ्तार किया है। बरामद महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed