फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two girls and a minor missing

Karnal News: दो युवतियां और एक नाबालिग लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Two girls and a minor missing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिले के दो थाना क्षेत्रों से दो युवतियों व एक नाबालिग बच्चे के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। तीनों के परिजनों ने संबंधित थाने में शिकायत देकर उनकी तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू कर दी है।

पहले मामले में असंध थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बहन एक कॉलेज में बीए प्रथम कक्षा में पढ़ती है। वह हर रोज की तरह दो जुलाई को स्कूटी पर असंध में कॉलेज जाने की बात कहकर गई थी लेकिन वह शाम को घर नहीं पहुंची। जिसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि उसकी बहन दो जुलाई को कॉलेज नहीं पहुंची।
विज्ञापन

उन्होंने घर की तलाशी ली तो लॉकर से डेढ़ लाख रुपये भी गायब थे। दूसरे मामले में थाना सेक्टर-32-33 क्षेत्र निवासी एक युवक ने बताया कि तीन जुलाई को उसकी 20 वर्षीय बहन सुबह करीब 10 बजे अपने घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई है। वह कुछ नकदी व कपड़े भी लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में कर्ण विहार निवासी कृष्ण ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को बताया कि तीन जुलाई को उसका 15 वर्षीय बेटा निखिल घर के बाहर साइकिल चला रहा था। घर वालों ने जब उसे देखा तो वह गली में नहीं मिला। उसने सफेद रंग की टी-शर्ट, काले रंग का पायजामा पहना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed