फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two drug smugglers from Madhya Pradesh caught

Karnal News: मध्यप्रदेश से नशा लेकर पहुंचे दो तस्कर दबोचे

Sat, 27 Apr 2024 06:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 27 Apr 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Two drug smugglers from Madhya Pradesh caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सीआईए-वन ने गुप्त सूचना के आधार पर 25 अप्रैल की देर रात मध्यप्रदेश से नशे की खेप लेकर आ रहे दो नशा तस्करों को मलिकपुर रोड बाईपास असंध पर नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपियों से पुलिस ने 17 किलोग्राम डोडा चूरापोस्त व बाइक बरामद की है।
आरोपियों की पहचान गौरव कुमार निवासी मंडवाल, जिला कैथल व विक्रम निवासी राहड़ा थाना असंध के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सीआईए प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि कल शाम उन्हें दोनों तस्करों के संबंध में गुप्त तरीके से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर उनकी एक टीम ने दोनों को काबू किया। प्रारंभिक पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वे नशे की इस खेप को मध्यप्रदेश से ट्रेन में लेकर आए थे।
विज्ञापन

यहां से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आरोपी गौरव कुमार के मंडवाल गांव जा रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी नशे की इस खेप को थोड़ा-थोड़ा करके बेचकर बहुत बड़ी रकम कमाना चाहते थे। शनिवार को पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेंगी। जिससे पता लगाया जा सके कि यह नशा मध्य प्रदेश से कहां से और किससे लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed