{"_id":"5e519a8b8ebc3ef3b42ef444","slug":"two-doctor-found-missing-from-duty-suspended-karnal-news-knl23052850","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी वार्ड में रात को ड्यूटी से नदारद मिले दो डाक्टर सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी वार्ड में रात को ड्यूटी से नदारद मिले दो डाक्टर सस्पेंड
विज्ञापन
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में शनिवार रात को ड्यूटी से गायब मिले दो डॉक्टरों को निदेशक ने निरीक्षण के दौरान सस्पेंड कर दिया। साथ ही भविष्य में लापरवाही करने वालों को भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। शिकायत आने के बाद निदेशक ने रात को ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों को मौखिक चेतावनी दी थी। इसके बाद आदेशों की कितनी पालना हुई, जांच के लिए शनिवार की रात को निरीक्षण किया तो दो डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले।
शनिवार की रात को लगभग एक बजे निदेशक डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा और डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. कुणाल खन्ना ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो रेजिडेंट डॉक्टरों को अनुपस्थित पाया गया। इनमें ऑर्थो विभाग की जेआर डा. श्रीना और मेडिसन विभाग के डा. पीयूष शामिल हैं। दोनों ही डाक्टरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एक जांच कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. निवेश अग्रवाल, फोरेंसिक से डॉ. कुणाल खन्ना व डॉ. फोजिया रहमान खान को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी 15 दिनों के अंदर प्रबंधन को रिपोर्ट देगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लगातार मिल रही थी शिकायतें : डा दुरेजा
निदेशक डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा ने बताया कि ऐसी शिकायतें मिल रही थी कि रेजिडेंट डॉर्क्ट्स रात के समय में ड्यूटी पर अनुपस्थित रहते हैं। वे अपने हॉस्टल में सोने के लिए चले जाते हैं। कई बार संबंधित विभागों को मौखिक तौर पर निर्देश दिए गए परंतु लापरवाही जारी रही। इस कारण सख्त कदम उठाया गया। भविष्य में भी जो डॉक्टर अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित मिलेगा या कॉल ड्यूटी वाला डॉक्टर अस्पताल पहुंचने में अधिक समय लगायेगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।