{"_id":"63ad98cd1ff3a87dd00f73d2","slug":"two-died-due-to-sleeping-by-lighting-a-fire-in-a-closed-room-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: ठंड में सोते समय तसले में जलाए उपले, सुबह जगाया तो उठे नहीं, धुएं में दम घुटने से मामा-भांजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: ठंड में सोते समय तसले में जलाए उपले, सुबह जगाया तो उठे नहीं, धुएं में दम घुटने से मामा-भांजी की मौत
Thu, 29 Dec 2022 07:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, तरावड़ी, करनाल (हरियाणा)

Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 29 Dec 2022 07:10 PM IST
सार
आग जलाने के बाद दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दिए थे। उसी कमरे में सो रहा दंपती सुरक्षित है तरावड़ी थानाक्षेत्र के चौधरी मोहल्ले में घटना हुई है।
विज्ञापन
इस कमरे में जलाया गई थी तसले में आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल के तरावड़ी में ठंड से बचाव के लिए रात को सोते समय कमरे में जलाई गई आग के धुएं में दम घुटने से मामा-भांजी की मौत हो गई। घटना तरावड़ी कस्बे के चौधरी मोहल्ला इलाके में बुधवार रात हुई। उसी कमरे में सो रहे दंपती की जान बच गई। दंपती ने ही सोते समय एक तसले में उपले जलाकर दरवाजे और खिड़की बंद कर दिए थे।
दंपती ने बताया कि आग तो बुझ गई लेकिन कमरा बंद होने के कारण उसमें धुआं भर गया। सुबह जागने पर दंपती को घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 9 माह की मुस्कान और 16 वर्षीय विपिन का शव पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार यूपी के रायबरेली निवासी अरुण पत्नी सीमा, बेटी मुस्कान और साले विपिन को लेकर करीब दो साल पहले करनाल आया था और तरावड़ी के चौधरी मोहल्ले में रह रहा था।
विज्ञापन
दंपती ने बताया कि बुधवार रात तसले में उपले जलाने के बाद उन्होंने कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी थी।
सुबह उठने के बाद विपिन और बेटी मुस्कान को जगाया तो वे नहीं उठे। महिला के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची व उसके मामा को एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
मुस्कान दंपती की इकलौती बेटी थी। उसे ठंड न लगे यह सोचकर ही उन्होंने कमरे में आग जलाई थी। मगर उन्हें नहीं पता था कि धुएं से दम घुटने के कारण उनकी बेटी की मौत हो जाएगी। इस घटना के बाद दंपती का रो-रो कर बुरा हाल है।