फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two depo holders lisence suspend

गोलमाल के चलते दो डिपो होल्डरों के लाइसेंस रद्द और तीन डिपो होल्डर की सप्लाई सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
two depo holders lisence suspend
उपमंडल क्षेत्र में राशन डिपो धारकों की ओर से वितरण में गड़बड़ी के चलते दो राशन डिपो धारकों के लाइसेंस रद कर दिए गए हैं। वहीं तीन राशन डिपो धारकों की जांच के बाद सप्लाई सस्पेंड कर दी गई है। इसमें असंध डिपो होल्डर एसोसिएशन के प्रधान रामकुमार जयसिंहपुर का राशन डिपो भी शामिल है।
विज्ञापन

डीएफएसएसी विभाग के पीडीएस इंचार्ज इंस्पेक्टर योगेश कुंडू ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आदेशों का उल्लंघन कर कई डिपोधारकों ने राशन वितरण में गड़बड़ी की है। भारी गोलमाल की शिकायतों के बाद विभाग ने जांच करवाई। इसके बाद जहां-जहां डिपो होल्डर दोषी पाए गए। उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है। उन्होंने बताया कि जांच में लोगों ने बताया कि डिपो होल्डरों द्वारा पूरा राशन नहीं दिया जा रहा है। इस पर विभाग ने लखविंद्र सिंह मंचूरी और असंध के वार्ड दो के रामधारी के डिपो को कैंसल कर दिया है। दोनों के लाइसेंस विभाग द्वारा रद किए गए हैं। वहीं तीन डिपो धारकों द्वारा की गई राशन वितरण में गड़बड़ी के चलते उनकी सप्लाई को सस्पेंड किया गया है। इसमें गांव जयसिंहपुर के डिपो धारक रामकुमार, गांव लालैन के डिपो होल्डर जगदीश और अरड़ाना के डिपो होल्डर राजेंद्र शामिल हैं। इंस्पेक्टर योगेश कुंडू ने बताया कि लालैन के डिपो होल्डर के पास गांव झींडा, खेड़ी सर्फअली की सप्लाई भी थी। उसे भी गडबड़ी के चलते सस्पेंड किया गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से की गयी कार्रवाई के बाद अन्य डिपो होल्डरों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed