{"_id":"66c695d732484c55f50b8bc7","slug":"two-dengue-patients-found-notice-to-31-after-finding-larvae-karnal-news-c-18-knl1008-456895-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डेंगू के दो मरीज मिले, लार्वा मिलने पर 31 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डेंगू के दो मरीज मिले, लार्वा मिलने पर 31 को नोटिस
विज्ञापन
- बारिश के बाद घर-घर दस्तक दे रही स्वास्थ्य विभाग टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बारिश के बाद डेंगू की रफ्तार तेज हो गई है। बुधवार को डेंगू के दो नए केस मिले जिससे मरीजों का आंकड़ा 16 तक पहुंच चुका है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित 166 टीमें रोजाना घर-घर जाकर मच्छर का लार्वा तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही है। इसके साथ ही आमजन को डेंगू से बचाव के बारे में सचेत व जागरूक भी कर रही है। बुधवार को 8015 घरों में मच्छर के लार्वा की जांच की। इनमें से 82 घरों के विभिन्न स्थानों पर मच्छर का लार्वा मिला और 31 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की 166 टीमों ने अब तक 7,47,863 घरों को कवर कर लिया है। जिसमें से अभी तक 3284 घरों में लार्वा मिल चुका है और टीमों ने 1569 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है।
वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 2,661 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 16 डेंगू के केस आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता है। बुखार होने पर बिना समय गंवाए डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर जांच के बाद जैसा परामर्श दें उसके अनुसार इलाज करवाएं। डेंगू होने की स्थिति में सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
विज्ञापन
हर रविवार मनाएं ड्राई-डे
मलेरिया विंग से बॉयोलॉजिस्ट पिंकी ने आमजन से अपील की कि वे प्रत्येक रविवार को अपने घर में ड्राई डे के तौर पर मनाएं व सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमलों इत्यादि को खाली करके सुखाएं ताकि मच्छर के अंडे व लार्वा मर जाएं। डेंगू रोकने के लिए घरों के आस-पास गड्ढे को मिट्टी से भरवा दें, पूरी बाजू के वस्त्र पहनें, मच्छर रोधी दवा या क्रीम का उपयोग करें। कीटनाशक दवाई से उपचारित मच्छरदानी का उपयोग करें, छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद रखें। बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।