फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two days remand for the accused of killing cow dynasty

Karnal News: गोवंश की हत्या करने के आरोपी को दो दिन की रिमांड

Sun, 30 Apr 2023 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 30 Apr 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Two days remand for the accused of killing cow dynasty
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गोवंश को जहर देकर उनकी खाल हरियाणा समेत दूसरे राज्यों में बेचने वाले मोस्टवांटेड 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। शाहबाद और करनाल के उसके दो अन्य साथी फरार हैं। जिन पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

फूसगढ़ स्थित नंदी ग्राम गोशाला में 45 गोवंशों को जहर देकर मारने के मामले में फरार चल रहे मोस्टवांटेड विजय को शुक्रवार की शाम अंबाला पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर गत 17 मार्च को हरियाणा पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके साथ ही फरार चल रहे अमित निवासी करनाल और अमर निवासी शाहबाद कुरुक्षेत्र पर भी 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इन दोनों की तलाश जारी है। सेक्टर-32-33 थाने के इंस्पेक्टर रामफल ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed